संतुलित पशु आहार घर पर कैसे बनाएं | पशु आहार बनाने की मशीन और Price | पशु आहार कितने प्रकार के होते हैं


पशुपालको की अक्सर ही यह इच्छा होती है, कि उनका पशु अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन दे, ताकि वह अच्छी कमाई कर लाभ कमा सके | लेकिन पशु अच्छी मात्रा में तभी दूध देंगे जब उन्हें खाने के लिए संतुलित आहार मिलेगा | वैसे तो संतुलित पशु आहार देने वाली बहुत सी कंपनियां है, लेकिन इन कंपनियों का पशु आहार खरीदना कुछ लोगो के लिए काफी महंगा होता है | जिस वजह से बहुत से लोग अपने पशुओ को भरपूर पोषण नहीं दे पाते है | भरपूर पोषण न मिल पाने की वजह से पशु का शारीरिक विकास रुक जाता है, और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आने लगती है |

इसलिए पशुपालको को अपने पशु के आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे पशु स्वस्थ रहे, और अधिक दूध का उत्पादन दे | पहले के समय में लोग घर पर ही पशुओ के लिए संतुलित आहार बना लिया करते थे, और आज भी कुछ ऐसे लोग है, जो अपने पशुओ के लिए संतुलित आहार घर पर ही तैयार करते है | अगर आप भी कम खर्च में अपने पशु के लिए संतुलित आहार तैयार करना चाहते है, तो इस लेख में आपको संतुलित पशु आहार घर पर कैसे बनाएं तथा पशु आहार बनाने की मशीन और Price व् पशु आहार कितने प्रकार के होते हैं, की जानकारी दे रहे है |

गोदरेज पशु आहार

संतुलित पशु आहार घर पर कैसे बनाएं (Make Balanced Animal Feed at Home)

अगर आप घर पर ही अपने पशु के लिए संतुलित आहार बनाना चाहते है, तो नीचे आपको 100 KG संतुलित आहार बनाने की विधि बताई जा रही है |

  • सबसे पहले आप दाना (गेंहू, बाजरा, जौ, मक्का) की लगभग 35% मात्रा ले, आप बताए गए में से किसी एक दाने को या फिर सभी को मिलाकर 35% तक खुराक ले |
  • इसके बाद खली (बिनौला की खल, मूंगफली की खल, अलसी की खल, सरसो की खल) की मात्रा तक़रीबन 32 KG होनी चाहिए | बताई गई खलियो में से किसी एक को दाने के साथ मिला ले |
  • अब आप चोकर (चने की चूरी, राइस ब्रेन, दालों की चूरी, गेंहू का चोकर) की 35 KG मात्रा ले |
  • खनिज लवण के लिए तकरीबन 2 KG नमक 1 KG ले |
  • इन सभी सामग्रियों को बताई गई मात्रा में लेकर अच्छे से मिला ले, और तैयार आहार को पशु को खिलाए |
  • इस तरह से आप घर पर ही संतुलित आहार तैयार कर सकते है |

दाना मिश्रण बनाने की विधि (Feed Mixture Recipe)

दाना मिश्रण बनाने के लिए आपको यहाँ पर दो तरीके बताए जा रहे है, इन तरीको का इस्तेमाल कर आप दाना मिश्रण तैयार कर सकते है:-

  • दाना मिश्रण बनाने का पहला तरीका :- सबसे पहले आप 1 KG साधारण नमक, 20 KG गेंहू का चोकर, 30 KG जौ, 22 KG बिनौले की खल, 25 KG सरसो की खल और 2 KG खनिज मिश्रण की मात्रा मिला ले| इस तरह से आपका 100 KG आहार तैयार हो जाएगा |
  • दाना मिश्रण बनाने का दूसरा तरीका :- इसके लिए आपको 6 KG दालों की चूरी, 30 KG जई या मक्का, 6 KG तिल, 40 KG गेंहू का चौकर, 15 KG मूंगफली की खल और 1 KG नमक को मिला ले | इस तरह से आपका 100 KG आहार तैयार हो जाएगा |

अमूल पशु आहार

पशुओ को कितनी मात्रा में संतुलित आहार देना चाहिए (Animals Balanced Diet)

एक पशुपालक को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए, कि वह कितनी मात्रा में अपने पशु को संतुलित आहार दे | प्रत्येक पशु को उसकी जरूरत के अनुसार आहार देना होता है | अगर आपके पास गाभिन भैंस है, तो उसके लिए संतुलित मात्रा अलग होगी, और अगर बछड़ा है, तो संतुलित मात्रा अलग होगी | नीचे आपको किस पशु को कितना आहार देना है, के बारे में बता रहे है:-

  • अगर आप सिर्फ पशु की शारीरिक देखभाल के लिए आहार देना चाहते है, तो भैंस को प्रतिदिन 2 KG और गाय को 1.5 KG आहार दे |
  • दुधारू पशु गाय से 2.5 लीटर दूध लेने के लिए 1 KG दाना और भैंस से 2 लीटर दूध लेने के लिए 1 KG दाना दे |
  • 6 माह से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को प्रतिदिन 1 से 1.5 KG दाना अतिरिक्त दे |
  • बछड़े या बछड़ियों को उनकी आयु और वजन के अनुसार 1 से 2.5 KG आहार प्रतिदिन दे |

दयाल पशु आहार

संतुलित आहार खिलाने के फायदे और विशेषताएं (Balanced Diet Feeding Benefits and Features)

पशुओ के लिए संतुलित आहार काफी फायदेमंद होता है, क्योकि इसी आहार का सेवन करके पशु स्वस्थ रहता है, और उसमे दूध देने की क्षमता बढ़ती है | यहाँ पर आपको पशुओ को संतुलित आहार खिलाने के निम्न फायदे बताए गए है :-

  • इस आहार का सेवन करने से गाय और भैंस अधिक समय तक दूध देती है |
  • यह आहार पशुओ को अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक लगता है |
  • इस आहार को पशु आसानी से पचा लेते है |
  • देखा जाए तो यह आहार बिनौला, चना या खल की तुलना में सस्ता होता है |
  • इस आहार को खिलाने से पशुओ का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है |
  • यह पशुओ को बीमारी से बचाने की क्षमता प्रदान करने के साथ ही उनमे दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाता है |
  • ठीक तरह से पिसा हुआ दाना ही पशुओ को देना चाहिए | अगर साबुत दाना या उसका कोई कण गोबर में दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब यह है, कि दाना ठीक तरह से पिसा हुआ नहीं है, और बगैर पचे हुए ही बाहर निकल रहा है | लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे कि दाना अधिक बारीक़ न पिसा हो |
  • दाना मिश्रण को भिगोने के बाद खिलाए, इससे आहार सुपाच्य और स्वादिष्ट हो जाता है |
  • अगर आप आहार को चारे के साथ मिलाकर पशु को खिलाते है, तो कम गुणवत्ता व् कम स्वाद वाला चारा भी पशु अधिक खाते है, जिससे चारा कम बर्बाद होता है, क्योकि पशु चारे को चुन-चुन कर खाते है, और बहुत सारा चारा बर्बाद करते है |
  • संतुलित आहार में ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत, प्रोटीन व् खनिज लवणों का समुचित समावेशन हो |
  • पौष्टिक आहार पशु के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के साथ ऊर्जा प्रदान करता है |

कपिला पशु आहार

पशु आहार कितने प्रकार के होते हैं (Animal Feed Types)

रासायनिक संरचना के अनुसार पशु आहार को प्रोटीन, विटामिन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और खनिज लवण जैसे तत्वों को मिलाकर बनाया जाता है | यह तत्व शाकाहारी होते है, जिन्हे पेड़ पौधों के सूखे चारे, हरे चारे या दाने से प्राप्त किया जाता है | नीचे आपको पशु आहार के प्रकार बताए गए है:-

पशुओ के लिए खाद्य आहार सामग्री को दो भागो में बांटा जा सकता है, पहला चारा और दूसरा दाना |

चारे को नमी के आधार पर दो भागो में बांटा गया है, सूखा चारा और हरा चारा |

सूखा चारा :- इसमें नमी की मात्रा 10 -12 फीसदी से भी कम होती है, जिस वजह से इसे सूखे चारे की श्रेणी में रखा गया है | इसमें धान का पुआल व् ज्वार, मक्का व् बाजरा और गेंहू का भूसा शामिल है | इसे घटिया आहार के रूप में जानते है |

हरा चारा :- इसमें 60-80 फीसदी तक नमी होती है | हरे चारे में दलहनी व् बिना दाल वाला चारा शामिल है | दलहनी चारे में ग्वार, रिजका, बरसीम और लोबिया को रखा गया है| इस चारे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, तथा यह उत्तम गुणवत्ता वाला पौष्टिक चारा होता है | बिना दाल वाले चारे में अगोला, बाजरा, ज्वार, जई, मक्का और हरी घास आते है | दलहनी चारो की तुलना में इसमें कम प्रोटीन होता है, और यह खाने में भी कम पौष्टिक होता है |

दाना आहार (Grain Diet)

दाना खाद्य प्रदार्थ को प्रोटीन युक्त और ऊर्जायुक्त खाद्य प्रदार्थ में बांटा गया है | प्रोटीन युक्त खाद्य प्रदार्थ में दलहन, तिलहन व् उनकी सभी खले और चूरी जैसे :- मूँगफली की खल, बिनौले की खल, सरसों की खल, सूरजमुखी की खल और सोयाबीन की खल आदि आते है, इसमें 18 प्रतिशत से भी अधिक प्रोटीन होता है | ऊर्जायुक्त दाने में अनाज के सभी प्रकार जैसे :- मक्का, जई, ज्वार, बाजरा, मक्का व धान का चोकर, चावल की किन्की, चावल की पॉलिस, गुड़ तथा शीरा तथा गेंहू का चोकर आदि आते है| इसमें 18 प्रतिशत से कम मात्रा में प्रोटीन होता है |

पशु आहार बनाने वाले मशीन की कीमत (Animal Feed Making Machine Price)

अगर आप घर पर ही अपने पशुओ के लिए पशु आहार बनाना चाहते है, या फिर आप अधिक मात्रा में पशु आहार बनाकर पैसे कामना चाहते है, जिसके लिए आप पशु आहार बनाने वाली मशीन को खरीदना चाहते है, तो आप बाजार से अपनी जरूरत के अनुसार पशु आहार बनाने वाली मशीन को खरीद सकते है | मार्केट में 300 KG प्रति घंटे की दर से आहार बनाने वाली मशीन की कीमत तकरीबन 1.15 लाख रूपए है |

सरस पशु आहार