मेगा फूड पार्क योजना | फ़ूड पार्क किसे कहते है – भारत में कितने फ़ूड पार्क है ?


मेगा फूड पार्क योजना से सम्बंधित जानकारी

मेगा फ़ूड पार्क में किसानो द्वारा उगाई गई फसल को भंडारित कर उसे बाज़ार तक ले जाने और आपूर्ति की व्यवस्था करने का कार्य किया जाता है | ताकि किसानो को उनकी फसल की सही कीमत मिल सके और उनके उत्पाद की प्रोसेसिंग कर बाज़ार में उपलब्ध किया जा सके | इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2009 में तक़रीबन 42 फ़ूड पार्क का निर्माण करने की परियोजना आरम्भ की थी | आज के समय में कृषि पूरे विश्व में ही रोजगार प्रदाता का सबसे बड़ा क्षेत्र है, और वर्तमान में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी खेती के काम से किसी न किसी रूप में खा कमा रही है | पहले के समय में कृषि उत्पादों का उत्पादन कम होता था, तथा हाथो हाथ खपत हो जाती थी, जिस वजह से प्रसंस्करण की आवश्यकता नहीं थी | लेकिन हरित क्रांति के बाद भारत में उत्पादन की बढ़ोतरी की गयी, जिस वजह से भण्डारण और प्रसंस्करण की जरूरत पड़ने लगी |

वर्तमान समय में देश में तक़रीबन 22 मेगा फ़ूड पार्क का संचालन किया जा रहा है, तथा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को संसद में बताया की देश में 38 स्वीकृत मेगा फ़ूड पार्क्स को अंतिम मंजूरी दे दी गई है | इसके अलावा 3 अन्य मेगा फ़ूड पार्क को सैधांतिक मंजूरी मिल चुकी है | इसमें से 2 मेगा पार्क को तमिलनाडु और मेघालय में स्थापित किया जा रहा है | इस लेख में आपको मेगा फूड पार्क योजना और फ़ूड पार्क किसे कहते है तथा भारत में कितने फ़ूड पार्क है की जानकारी दे रहे है |

कृषि इनपुट अनुदान योजना

मेगा फूड पार्क योजना (Mega Food Park Scheme)

भारत में मेगा फ़ूड पार्क योजना का आरम्भ वर्ष 2008 में किया गया था| इस योजना का संचालन भारत सरकार के केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है| वर्ष 2008 में देश में मंत्रालय द्वारा कुल 42 मेगा फ़ूड पार्क को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था| जिसमे से अब तक 19 मेगा फ़ूड पार्क को तैयार किया जा चुका है, और इन पार्को में काम भी शुरू हो गया है |

फ़ूड पार्क किसे कहते है (Food Park)

मेगा फ़ूड पार्क एक ऐसा बड़ा मशीनरी प्लांट होता है, जहा पर कृषि उत्पादित फसल फल व् सब्जियों को सुरक्षित रूप से भंडारित करने की व्यवस्था होती है| इसी स्थान पर प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग कर उसे मार्केट की डिमांड के अनुसार तैयार किया जाता है | यह योजना कलस्टर द्रष्टिकोण पर आधारित है | मेगा फ़ूड पार्क में कोल्ड स्टोरेज, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों (Primary Processing Center), केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्रों (Central Processing Center) और उधमियो द्वारा तैयार खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों की स्थापना हेतु 25-30 विकसित भूखंडो की श्रंखला अवसंरचना मोजूद होती है |

मेगा फ़ूड पार्क योजना का उद्देश्य (Mega Food Park Scheme Objective)

मेगा पार्क का मुख्य उद्देश्य किसानो को प्रसंस्करणकर्ताओं और खुदरा विक्रेताओ को एक साथ मिलाकर कृषि उत्पादों को बाज़ार तक पहुचाने के लिए एक तंत्र तैयार करना है, ताकि मूल्यवृद्धि को अधिक कर बर्बादी को कम किया जा सके | किसानो की आय में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार के अवसर प्रदान करना भी इस योजना का उद्देश्य है | मेगा फ़ूड पार्क प्रोजेक्ट को एक विशेष प्रयोजन द्वारा कार्यवंटित किया जा रहा है, जो कि एक पंजीकृत संस्था होती है | मेगा फ़ूड पार्क के कार्यावयन के लिए राज्य सरकार व राज्य सरकार की संस्थाओ को अलग से एसपीवी बनाने की आवश्यकता नहीं होती है | इस योजना के तहत समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा सहायता के लिए प्रपोजल आमंत्रित किए जाते है |

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना क्या है

मेगा फ़ूड पार्क से किसानो को लाभ (Mega Food Park Farmers Benefit)

मेगा फ़ूड पार्क से किसानो को यह लाभ होगा की वह अपनी फसल को अधिक समय तक सुरक्षित रख सकेंगे | किसान भाई जब अधिक मात्रा में फसल का उत्पादन कर लेते है, तो ऐसे में उनके पास फसल को अधिक समय तक रखने के लिए भंडारण हेतु उचित व्यवस्था नहीं होती है | उत्पादित फल और सब्जिया कुछ ही समय में सड़ने की कगार पर आ जाती है, तो ऐसी स्थिति में मेगा फ़ूड पार्क में इन फसलो का भण्डारण किया जाता है | फ़ूड पार्क में उत्पाद भंडारण की काफी अच्छी व्यवस्था होती है | इस पार्क में उत्पाद भंडारण के अलावा उनकी प्रोसेसिंग कर कीमत में बढ़ोतरी भी की जाती है | इसका अर्थ यह है, कि कच्चे माल को ज्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट में परिवर्तित किया जाता है | उदाहरण से आप इसे ऐसे समझे कि टमाटर की खूब उपज होती है, तो इस टमाटर को किसानो से खरीद कर उसका टोमेटो सॉस बनाकर बाज़ार में उपलब्ध किया जाए | इसी तरह से मक्के की फसल से भी कई तरह के प्रोडक्ट को तैयार कर बाज़ार में उपलब्ध कराया जाता है | इस तरह से किसानो को उनके उत्पादन की अच्छी कीमत मिलती है, और उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होता है |

भारत में कितने फ़ूड पार्क है (Food Parks in India)

भारत में अभी तक 22 मेगा फ़ूड पार्को का संचालन किया जा रहा है :- 

  1. स्रीनी (Sreene) मेगा फूड पार्क, चित्तूर, आंध्र प्रदेश |
  2. नार्थ इस्ट (North East) मेगा फूड पार्क, नलबाड़ी, असम |
  3. इंडस बेस्ट (Indus Best) मेगा फूड पार्क, रायपुर, छत्तीसगढ़ |
  4. क्रेमिका (Cremica) मेगा फूड पार्क, ऊना, हिमाचल प्रदेश |
  5. इंटिग्रेटेड (Integrated) मेगा फूड पार्क, तुमकुर, कर्नाटक |
  6. इंडस (Indus) मेगा फूड पार्क, खरगौन, मध्य प्रदेश |
  7. अवंती (Avanti) मेगा फूड पार्क, देवास, मध्य प्रदेश |
  8. पैथन (Paithan) मेगा फूड पार्क, औरंगाबाद, महाराष्ट्र |
  9. सतारा (Satara) मेगा फूड पार्क, सतारा, महाराष्ट्र |
  10. ज़ोरम (Zoram) मेगा फ़ूड पार्क, कोलासिब, मिज़ोरम |
  11. एमआईटीएस (MITS) मेगा फूड पार्क, रायगढ़, ओडिशा |
  12. इंटरनेशनल (International) मेगा फूड पार्क, फज्जिलका, पंजाब |
  13. सुखजीत (Sukhjeet) मेगा फूड पार्क, कपूरथला, पंजाब |
  14. ग्रीनेटक (Greenteck) मेगा फूड पार्क, अजमेर, राजस्थान |
  15. त्रिपुरा (Tripura) मेगा फूड पार्क, पश्चिम त्रिपुरा, त्रिपुरा |
  16. स्मार्ट एग्रो (Smart Agro) मेगा फूड पार्क, निजामाबाद, तेलंगाना |
  17. पतंजली (Patanjali) फूड एंड हर्बल पार्क, हरिद्वार, उत्तराखंड |
  18. हिमालयन (Himalayan) मेगा फूड पार्क, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड |
  19. जंगीपुर बंगाल (Jungipur Bangal) मेगा फूड पार्क, मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल |
  20. गोदवारी (Godawari) मेगा एक्वा पार्क, पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश |
  21. केरल औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (KINFRA) मेगा फूड पार्क, पलक्कड़, केरल।

चारा और चारा विकास योजना