ई उपार्जन मोबाइल एप 2024 | MP E Uparjan Mobile App डाउनलोड कैसे करे


ई उपार्जन मोबाइल एप से सम्बंधित जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानो को फसल खरीदने हेतु कई सुविधाए देने का प्रयास कर रही है | इसके लिए सरकार ने एमपी उपार्जन एप को भी जारी किया है, जिसे डाउनलोड कर किसान भाई अपने मोबाइल फ़ोन से ही घर बैठे फसल पंजीयन, भुगतान सन्देश सेवा, खरीदी केंद्र की जानकारी और भुगतान सन्देश सेवा से जुड़ी किसी भी तरह की सहायता व जानकारी प्राप्त कर सकते है |

एमपी के किसानो के लिए यह एप बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है | अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान है, तो आप भी इस एप सेवा का लाभ ले सकते है | इस लेख में आपको ई उपार्जन मोबाइल एप 2024 तथा MP E Uparjan Mobile App डाउनलोड कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे है |

किसान रथ मोबाइल एप

ई उपार्जन मोबाइल एप 2024 (e uparjan mobile app)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ई-उपार्जन योजना 2024 का आरम्भ प्रदेश के किसानो को लाभ पहुचाने के लिए किया गया है | इस योजना का उद्देश्य किसानो को उनकी फसल बेचने में होने वाली समस्या का समाधान करना है | इस एप के माध्यम से आप राज्य सरकार को रबी व् खरीफ की फसल आसानी से बेच सकते है|

यदि कोई किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहता है, तो इच्छुक किसान MP e uparjan एप का प्रयोग कर सकते है| इस एप का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी किसान के ऊपर कोई दबाव नहीं है|

समग्र आईडी से ई-उपार्जन एप डाउनलोड करने का तरीका (e- uparjan App Download Samagra ID)

  • ई-उपार्जन एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले किसान के पास समग्र आईडी व मोबाइल नंबर होना चाहिए |
  • इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले mpeuparjan.nic.in की वेबसाइट पर जाए |
  • वेबसाइट में जाने के बाद यह एप आपको एक फाइल के रूप में डाउनलोड करना होता है, डाउनलोड करने के बाद इस एप को आप अपने मोबाइल फ़ोन में इंस्टाल कर ले |
  • इसके बाद अपने मोबाइल के फाइल मेनेजर की प्रॉपर्टी पर जाए |
  • फाइल मेनेजर के डाउनलोड फोल्डर में जाए |
  • इस फोल्डर में आपको Euparjan.apk फाइल मिलेगी जिस पर क्लिक करे |
  • अब आप इस फाइल पर क्लिक करे, जिसके बाद Install का आप्शन खुलकर आ जाएगा, इस पर क्लिक करते ही एप आपके फ़ोन में इनस्टॉल हो जाएगा |
  • इसके बाद आप इस एप को ओपन कर सभी विकल्प/सुविधाओ के बारे में जान सकते है |

राजस्थान तारबंदी योजना 

एमपी ई-उपार्जन मोबाइल एप कैसे डाउनलोड करे 2024 (MP e- uparjan App Download)

  • प्ले स्टोर खोलकर उसमे MP E-Uparjan लिख कर सर्च करे |
  • इसके बाद इस एप की सहायता से आप रबी व् खरीफ सहित अन्य फसलो की बिक्री के लिए पंजीकरण कर लाभ ले सकते है |
  • इसके बाद आप ई-उपार्जन एप को डाउनलोड कर ले |
  • अब इंस्टाल पर क्लिक कर एप इनस्टॉल कर ले |
  • अगर आप ई-उपार्जन एप को डाउनलोड करना चाहते है, तो उसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाए |

भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश