कंद मूल फल किसे कहते हैं | कंद मूल फल खाने के फायदे व फोटो [Kandmool Phal]


कंद मूल फल (Kandmool Phal) से सम्बंधित जानकारी

कंदमूल एक ऐसा फल है, जिसे कई स्थानों पर रामफल के नाम से भी जानते है | इस कहानी का तात्पर्य यह है, कि भगवान राम ने इस फल को अपने वनवास के दौरान खाया था | कंदमूल एक जंगली फल है, जो कही-कही पर अपने आप ही उग आता है, इसे कोई अपने खेत में नहीं लगाता है | इस जंगली फल में कई तरह के आयुर्वेदिक लाभ छिपे होते है, जिन्हे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है | कंदमूल के फल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे :- कैल्शियम, विटामिन सी, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और भरपूर आयरन होता है |

इस फल का सेवन वह लोग अधिक करते है, जिन्हे गठिया और जोड़ो में दर्द जैसी समस्या होती है | इसे इम्यूनिटी बूस्टर फल भी कहते है, जिसे शर्दी जुकाम होने पर भी खाया जाता है | कंदमूल फल के और भी कई फायदे है, जिनके बारे में सभी को जानकारी नहीं है | इस लेख के माध्यम से आप सभी को कंद मूल फल किसे कहते हैं तथा कंद मूल फल खाने के फायदे व फोटो [Kandmool Phal] के बारे में बता रहे है |

शकरकंद की खेती कैसे करें

कंद मूल फल किसे कहते हैं (Tuberous Root Fruit Called)

कंदमूल एक खाने योग्य खाद्य पदार्थ है, जिसे जंगल में पाया जाता है | इसका सेवन जड़ के रूप में उबालकर का भूनकर किया जाता है | प्राचीन समय में जंगलो में रहने वाले आदिमानव कंद मूल खाकर ही अपना गुजरा किया करते थे, क्योकि जंगलो में इसकी पैदावार काफी अधिक होती है, जिस वजह से यह आसानी से मिल भी जाता है | यही वजह है, कि आदिवासियों के भोजन में यह प्रमुख हिस्सा हुआ करता था | आज के समय में भी कई प्रजातियां जो कि जंगलो में निवास करती है, कंदमूल खाकर ही गुजर बसर कर रही है | आरम्भ काल के समय में जब मनुष्य जंगलो में रहा करते थे, तो उस समय भी उनका मुख्य भोजन कंद मूल ही था | प्राचीन काल के कंदमूलों का नाम आज के समय में दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है | कंदमूल का हिंदी में अर्थ ऐसे पौधे से है, जिसकी जड़ को भूनकर या उबालकर खाया जा सकता है | अंग्रेजी में इसे रूट वेजिटेबल्स कहते है |

कंदमूल की आधुनिक प्रजातियों में आलू, शलजम, शकरकंद, मूली और गाजर शामिल है, किन्तु आदिवासी प्रजाति में कंदमूल की यह आधुनिक किस्मे प्रचलित नहीं है, यह सिर्फ कंदमूल की प्राचीन किस्मों को ही प्राथमिकता दे रही है |

मुलेठी की खेती कैसे करें

कंदमूल फल खाने के फायदे (Tuberous Fruit Eating Benefits)

  • वजन घटाने में सहायक :- कंदमूल के फल में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिस वजह से इसका सेवन करने वाले व्यक्ति का पेट अधिक समय तक भरा रहता है, और भूख को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है | यह दोनों ही चीजे वजन घटाने में काफी सहायक है | फाइबर में मेटाबोलिज्म को तेज करने की क्षमता होती है, साथ ही पाचन क्रिया को सक्रीय रहने में भी मदद करता है | इससे फैट आसानी से पच जाता है, और वजन भी तेजी से घटता है | कंदमूल को आप नास्ते में भी खा सकते है, या फिर दिन और रात के खाने में कभी भी | इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिस वजह से यह वेट लॉस करने में भी सहायता करता है |
  • बालो के लिए फायदेमंद :- इस फल को बालो की सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है | जिन लोगो के बाल सफ़ेद हो रहे हो या फिर तेजी से झड़ रहे हो, उनके लिए कंदमूल फल खाना काफी फायदेमंद है | दरअसल कंदमूल फल में कुछ विशेष तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं, जो सफ़ेद बालो को काला बनाने में सहायता करते है | इसके साथ ही इसमें विटामिन सी होता है, जो बालो को मजबूती देने के साथ ही स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है | इसके अलावा जिन लोगो के बालो में आयरन की कमी से बाल गिर रहे है, उनके बालो को मजबूती प्रदान कर झड़ने से रोकता है |
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करे :- हृदय संबंधी समस्याओ के जोखिम को कम करने के लिए भी कंदमूल फल मदद करता है | कंदमूल में विटामिन सी होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर बढ़ने से रोकता है | इसके साथ ही यह ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ कर, हाई ब्लड प्रैशर वाले मरीजों के ब्लड वेसेल्स को फैलने से रोकने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सहायक बनाने में सहायता करता है |
  • कंदमूल फल विटामिन बी 6 से भरपूर :- कंदमूल के फल में विटामिन बी 6 की मात्रा भी काफी अच्छी होती है, जो मानव शरीर में फैट को पचाने और सही रखने में सहायक होता है | इस तरह से शरीर में बनने वाला फैट रुक जाता है, और फैट भी कम बनता है, साथ ही फैट के होने से बढ़ने वाली बीमारी जैसे :- मोटापा और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है | इसके अलावा यह विटामिन किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ने से रोकता है |
  • कंदमूल फल हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करे :- अक्सर लोगो के शरीर में आयरन की कमी के चलते है, हीमोग्लोबिन की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है | ऐसे में अगर आयरन की कमी को पूरा करना हो तो, आयरन से भरपूर कंदमूल के फलों का सेवन कर शरीर में आई आयरन की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है, और हीमोग्लोबिन के उत्पाद को भी बढ़ा सकते है | इस तरह से यह फल कोशिकाओं को स्वस्थ रखकर शरीर में न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन को निरंतर पहुचाने में सक्षम बनाता है | इसके अतिरिक्त शरीर में आयरन की कमी से होने वाली मांसपेशियों में ऐठन की समस्या भी दूर की जा सकती है |

कंदमूल के फल का सेवन आप दूध, दालचीनी और मेवा को एक साथ मिलाकर स्मूदी के रूप में भी कर सकते है | इसे एक हफ्ते में तीन बार तक पी सकते है | यह वेट लॉस ड्रिंक की तरह कार्य करेगा, आप कंदमूल फल की सब्जी या भजिया बनाकर भी खा सकते है | उबालकर खाने से या सलाद में शामिल कर अपने वजन को कम समय में घटाया जा सकता है | सर्दी झुकाम जैसी मौसमी समस्या से छुटकारा पाने के लिए उबले हुए कंदमूल में नमक मिलाकर खाए |

गुड़मार की खेती कैसे करें