अगस्त में कौन सी खेती करें | अगस्त में कौन सी सब्जी लगाई जाती है


अगस्त में खेती

अगर आप जुलाई के महीने में बैंगन, टमाटर, हरी धनिया और हरी मिर्च की पैदावार नहीं कर पाए है, तो अगस्त के महीने में आप कई तरह की सब्जियां उगाकर मुनाफा कमा सकते है| अगस्त यानि मानसून के मौसम में भरपूर वर्षा होती है| इस तरह का मौसम कुछ फसलों के लिए तो काफी अच्छा होता है, तो कुछ फसलों के लिए नुकसानदायक है| अगर किसान भाई सही वक़्त पर सही फसल उगाते है, तो बढ़िया आमदनी कमा सकते है|

अगर आप जानना चाहते है, कि अगस्त के महीने में किन फसलों की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते है, तो यहाँ पर आपको अगस्त में कौन सी खेती करें तथा अगस्त में कौन सी सब्जी लगाई जाती है बता रहे है|

अगस्त में कौन सी सब्जी लगाई जाती है (Vegetable Planted in August)

अगस्त के महीने में जिन सब्जियों को लगाया जाता है, उसमे गाजर, लेट्यूस, पालक, फूलगोभी, चौलाई, जुकिनी, शलजम और टमाटर के अलावा कुछ अन्य सब्जियां भी है, जिन्हे आप अगस्त के महीने में लगा सकते है|

किसान ट्रैक्टर योजना

गाजर की खेती :- अगस्त के महीने में गाजर की खेती कर सकते है| गाजर को सलाद या हलवा बनाने के लिए इस्तेमाल में लाते है| गाजर सर्दियों के मौसम की मुख्य सब्जी है, जिसे आप अगस्त के महीने में लगा सकते है| घर पर गाजर लगाने के लिए आप एक 15×15 इंच वाले रेक्टेंगल ग्रो बैग खरीद ले| इस ग्रो बैग में आप पोटिंग मिक्स को भरे और उसमे गाजर के बीजो को डालकर मिट्टी या कोकोपीट से बीजो को ढक दे| अब आप ग्रो बैग में पानी का छिड़काव करे|

गाजर के बीज लगाने के तकरीबन 15 दिन पश्चात् पौधा तैयार होने लगता है| अब गाजर के पौधे को पर्याप्त धूप वाले स्थान पर रख दे| इसके बाद लगभग 80 से 90 दिनों में गाजर की फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है|

लेट्यूस की खेती :- लेट्यूस को हिंदी में सलाद पत्ता के नाम से पुकारा जाता है| अगस्त के महीने में आप लेट्यूस के पौधों को घर पर ही ग्रो बैग में उगा सकते है| गमले या ग्रो बैग में आप मिट्टी को भरे और फिर उसमे लेट्यूस के बीजो को 1 CM की गहराई में लगाकर पानी दे|

इसके बाद पौधा बड़ा हो जाए, तो उसे ऐसे स्थान पर रखे जहां पर उसे 4-6 घंटे की धूप मिल सके| जब लेट्यूस की पत्तियां 4-6 लंबी हो जाए, तो कैंची से पत्तियों की छटाई कर दे|

पालक की खेती :- अगस्त के महीने में आप पालक भी आसानी से उगा सकते है| घर में पालक उगाने के लिए आप 24 x 9 इंच आकार वाले ग्रो बैग का इस्तेमाल करे| इस ग्रो बैग में आप पोटिंग मिक्स को भरकर उसके ऊपर पालक के बीजो को बिखेर दे, फिर इन बीजो को वर्मीकंपोस्ट या कोकोपीट से कवर कर पानी से सिंचाई कर दे| लगभग 6-8 दिन में पालक का बीज अंकुरित होने लगेगा, और 4-5 हफ्तों में पालक की फसल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाएगी|

पालक की फसल की कटाई दो से तीन बार कर सकते है| पालक की तरह ही आप नोनिया व् बथुआ जैसी पत्ते वाली फसल को भी अगस्त के महीने में आसानी से लगा सके है|

डेयरी फार्म के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

फूलगोभी की खेती :- फूलगोभी की खेती पूरे वर्ष ही की जा सकती है, जिसे आप अगस्त के महीने में लगा सकते है| हमारे देश में फूलगोभी एक प्रमुख सब्जी है, जिसका इस्तेमाल अचार, सूप और सब्जी बनाने के लिए करते है| फूलगोभी का बीज 8-10 दिन में अंकुरित होने लगता है, तथा दो-ढाई महीने में गोभी की फसल उपज देने के लिए तैयार हो जाती है|

फूलगोभी की पीली, पर्पल, हरी और सफेद वैरायटी को लगाया जाता है| फूलगोभी की फसल को ठंडी व् आद्र जलवायु की जरूरत होती है| 

चौलाई की खेती :- अगस्त के महीने में चौलाई की खेती भी कर सकते है| चौलाई के पौधों के लिए गर्म जलवायु उपयुक्त होती है, इसलिए इसकी फसल को अधिक गर्मी या वर्षा के मौसम में लगाते है| चौलाई की फसल कई तरह की भूमि में लगाई जा सकती है, किन्तु चौलाई की अच्छी उपज लेने के लिए उचित जल निकासी व् रेतीली दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है|

जुकिनी की खेती :- अगस्त के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियों में जुकिनी की सब्जी भी शामिल है| जुकिनी के बीजो को अगस्त के महीने में आप 15X15 इंच आकार वाले ग्रो बैग में लगा सकते है| इसके बीजो को मिट्टी में 1-2 CM की गहराई में लगाकर पानी जरूर डालें|

जुकिनी के बीजो को जमने में 6-8 दिन का समय लगता है, और फसल तैयार होने में 50-70 दिन लग जाते है|

पीएम कुसुम योजना

शलजम की खेत :- अगस्त के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियों में शलजम की सब्जी भी शामिल है| शलजम की फसल को आप सभी प्रकार की भूमि में लगा सकते है| लेकिन शलजम के फसल की बुवाई करते समय उचित जल-निकासी वाले खेत का ही चयन करे, ताकि शलजम के उत्पादन में कमी न होने पाए|

टमाटर की खेती :- अगस्त के महीने में आप अपने गार्डेन में टमाटर के बीजो को लगाकर टमाटर की फसल उगा सकते है| बाजार में टमाटर की कई वैरायटी मौजूद है, आप जिस वैरायटी का टमाटर लगाना चाहते है, उसके बीजो को खरीद कर बो दे| टमाटर के बीजो को लगाने के लिए सीडलिंग ट्रे में पहले पॉटिंग मिक्स भरे और फिर टमाटर के बीजो को बिखेर दे|

इसके बाद बीजो के ऊपर से वर्मीकम्पोस्ट या कोकोपीट को डालकर कवर कर दे| इसमें हल्की नमी बनाए रखे, टमाटर का बीज 2-3 हफ्ते में अंकुरित हो जाता है, जिसके बाद इसके पौधों को किसी बड़े स्थान पर लगा दे| बीज से पौधों को लगाने के बाद तकरीबन 70-80 दिन में टमाटर तोड़ने को मिल जाते है|

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है