डेयरी फार्म की शुरुआत कैसे करें – डेयरी फार्म ट्रेनिंग और कमाई


डेयरी फार्म (Dairy Farm)

प्राचीन समय से ही भारत में गाय और दूध का काफी महत्व रहा है| लेकिन पहले के समय में पशु पालन और दूध को व्यापार के रूप में नहीं इस्तेमाल करते थे| किन्तु आधुनिक युग में यह किसानो और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है| लोग व्यवसाय करने के लिए अब डेयरी फार्म शुरू करने लगे है| आज के युवा भी दूध के महत्व को समझ चुके है, जिस वजह से वह अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर डायरी का व्यवसाय करने में दिलचस्पी दिखा रहे है, और अपना भविष्य बेहतर बनाने में लगे हुए है|

दूध उत्पादन कभी न बंद होने वाला व्यवसाय है, क्योकि दूध व् दूध से बने उत्पादों की मांग हमेशा ही रहेगी| ऐसे में अगर आप डेयरी फार्म की शुरुआत करते है, तो आप प्रत्येक माह काफी अच्छी कमाई कर सकते है| अगर आप डेयरी फार्म का व्यवसाय करना चाहते है, और डेयरी फार्म से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख में आपको डेयरी फार्म की शुरुआत कैसे करें तथा डेयरी फार्म ट्रेनिंग और कमाई के बारे में बता रहे है|

डेयरी फार्म व्यवसाय क्या है (Dairy Farm Business)

डेयरी फार्म काफी अच्छा व्यवसाय है| कोई भी व्यक्ति डेयरी फार्म के व्यवसाए को शुरू कर सकता है| इसके लिए उन्हें केवल कुछ पशुओ को पालने की आवश्यकता होती है, जिनसे उन्हें दूध का उत्पादन मिल सके| दूध देने वाले पशुओ में आप गाय व भैंस का पालन कर सकते है, और उनसे प्राप्त दूध को बेचकर पैसे कमा सकते है| इसके अलावा आप दूध से बने उत्पाद जैसे :- मक्खन, घी, पनीर, दही व मिठाई बनाकर भी बेच सकते है|

लेकिन इस तरह के खाद्य पदार्थो को बनाने में समय लगता है, लेकिन दूध तुरंत ही अच्छे दामों पर बेचा जा सकता है| डेयरी फार्मिंग में आप दूध के अलावा पाले गए पशुओ के गोबर को बेचकर भी लाभ कमा सकते है| कृषि भूमि में खाद के लिए गोबर का काफी इस्तेमाल किया जाता है| इस तरह से पशुपालन के माध्यम से किए जाने वाले व्यवसाय को डेयरी फार्मिंग व्यवसाय कहते है|

जीरो बजट (Zero Budget) खेती क्या है

डेयरी फार्म व्यवसाय से संबंधित जानकारी (Dairy Farm Business Information)

व्यवसाय का नामडेयरी फार्म
विभागपशुपालन और डेयरी विभाग
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यडेयरी फार्म का व्यवसाय करना
पशुगाय व भैंस
वर्तमान वर्ष2024
अधिकारिक वेबसाइटepashuhaat.gov.in

डेयरी फार्मिंग के लिए आवश्यक भूमि (Land Required For Dairy Farming)

अगर आप डेयरी फार्मिंग शुरू करना चाहते है, तो उसके लिए आपके पास पर्याप्त जगह भी होनी चाहिए| डेयरी पशुओं को आप खुली जगह पर भी रख सकते है| एक गाय व एक भैंस को रखने के लिए 50 वर्ग फ़ीट की जगह उपयुक्त होती है| लेकिन बड़े डेयरी फार्म के लिए आपके पास न्यूनतम 1000-3000 वर्ग फ़ीट की जगह होनी चाहिए| पशुओं को पालने के लिए पशु बाड़ा ऐसी जगह बनाए जहां ऑक्सीजन की मात्रा अच्छी हो|

डेयरी फार्म व्यवसाय के लाभ (Dairy Farm Business Benefits)

डेयरी फार्म का व्यवसाय शुरू करने पर आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होते है, जो इस प्रकार है:-

  • कोई भी व्यक्ति डेयरी फार्मिंग करके अपना व्यवसाय आरंभ कर सकता है|
  • डेयरी फार्मिंग के व्यवसाय से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है|
  • फार्मिंग से प्राप्त गोबर को आप बायोगैस के लिए इस्तेमाल कर सकते है|
  • इस व्यवसाय को करने के लिए अधिक संख्या में लोगो की जरूरत नहीं पड़ती है|
  • डेयरी फार्मिंग व्यवसाय पूरे वर्ष किए जाने वाला व्यवसाय है|
  • डेयरी फार्मिंग से प्राप्त गोबर का इस्तेमाल खेती में कर सकते है|
  • किसान भाई डेयरी फार्म के व्यवसाए को सबसे ज्यादा करते है, क्योकि उन्हें डेयरी के साथ ही फसल में भी फायदा मिलता है|
  • डेयरी फार्मिंग का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप बैंक द्वारा लोन भी प्राप्त कर सकते है|
  • सरकार डेयरी फार्मिंग के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कई योजनाए चला रही है|

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

डेयरी फार्म की शुरुआत कैसे करें (Start Dairy Farm)

डेयरी फार्मिंग का व्यवसाय शुरू करने के दौरान आपको कुछ बातो को ध्यान में रखना होता है, जो आपको नीचे बताई जा रही है:-

  • डेयरी फार्म का व्यवसाय करने से पहले आप एक ऐसी जगह को चुन ले, जहां पर डेयरी फार्मिंग करना चाहते है|
  • इस बाद आप डेयरी फार्म में रखने के लिए पशुओं का चयन करे, कि आप किस नस्ल के गाय व भैंस को अपनी फार्म में रखना चाहते है|
  • गाय व भैंस की कई तरह की नस्लें पाई जाती है, आप उस नस्ल को अपनी डेयरी में रखे, जो आपको ज्यादा दूध दे सके|
  • उद्यमी सबसे लोकप्रिय नस्ल वाली भैंस जैसे :- मुर्राह, मेहसाना और गाय की साहीवाल, फ़्रिसियन और जर्सी नस्ल को रख सकते है|
  • डेयरी फार्म में गाय व भैंस को पालने के लिए आपको अलग-अलग नस्ल की पहचान होनी चाहिए|
  • पशुओं की नस्ल के अनुसार उनकी कीमत भी अलग-अलग होती है, आप अपने बजट के अनुसार भी गाय व भैंस की नस्ल को चुन सकते है|

डेयरी फार्म के लिए आवश्यक चीजें (Dairy Farm Things Needed)

डेयरी फार्म का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक चीजों की जरूरत होती है, जिन्हे नीचे बताया गया है:-

  • शेड :- आप जिस जगह पर मवेशियों को रख रहे है, वह स्थान उचित तरीके से ढकी हुई होनी चाहिए|
  • भूमि :- पशुओं को चारा देने के लिए व्यवसाइयों के पास चारे की फसल उगाने के लिए खेती योग्य भूमि होनी चाहिए| यह भूमि मवेशियों की संख्या पर निर्भर करती है| सामान्य तौर पर 8-10 गायों को ख़िलाने के लिए एक एकड़ भूमि पर्याप्त है|
  • पानी और चारे की व्यवस्था :- आपको पानी और चारे की अधिक मात्रा में व्यवस्था करनी होगी| उचित मात्रा में पानी मिलने से हरे चारे में वृद्धि होती है, और हरा चारा मवेशियों को उचित पोषण प्रदान करने में मदद करता है|
  • नस्ल चयन और टीकाकरण :- अधिक दूध उत्पादन के लिए अच्छी नस्ल का चयन करे| इसके अलावा मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण करवाना चाहिए|
  • डेयरी फार्म में निवेश :- डेयरी फार्म उच्च मांग का व्यवसाय है, जिसमे निवेश की मार्केटिंग लागत काफी कम है| शोध और बाजार निवेश विश्लेषण के अनुसार आप भारत के शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में डेयरी फार्म के व्यवसाय को छोटे पैमाने पर शुरू कर रहे है, तो आपको 10-20 लाख रूपए निवेश करने पड़ सकते है| यदि आप बड़े पैमाने पर डेयरी फार्मिंग शुरू करना चाहते है, तो निवेश की लागत 1 करोड़ रूपए से भी अधिक हो सकती है|

डेयरी फार्म से कमाई (Dairy Farm Income)

डेयरी फार्म के व्यवसाय को आप कम पशुओं के साथ शुरू करके भी अच्छी कमाई कर सकते है| अगर किसी व्यक्ति के पास 20 पशु है, जिसमे से प्रत्येक पशु एक दिन में 10 लीटर दूध दे रहा है| इस तरह से एक दिन में 20 पशुओं से 200 लीटर दूध मिल जाएगा| अगर लाभार्थी दूध को 50 रूपए लीटर के हिसाब से बेचता है, तो वह प्रतिदिन 10 हज़ार रूपए कमा सकता है| इसमें से अगर 5 हज़ार रूपए पशुओं के चारे और 3 हज़ार रूपए पशुओं की देख-रेख पर भी खर्च कर दिए जाए, तब भी उद्यमी प्रतिदिन 2 हज़ार रूपए की बचत कर सकता है| इसके अलावा अगर व्यवसाई के पास और अधिक पशु है, तो वह और भी ज्यादा कमाई कर सकता है|

कामधेनु डेयरी योजना

डेयरी फार्म से दूध के अलावा कमाई कैसे करे (Dairy Farm Earn Apart From Milk)

डेयरी फार्म में आप दूध के अलावा भी अतिरिक्त कमाई कर सकते है| अगर आपके पास खेत है, और आप खेती करते है, तो आप गोमूत्र को ऑर्गेनिक खेती के लिए इस्तेमाल कर सकते है, या इसे तैयार करके किसानो को बेच सकते है| इसके अलावा आप गाय के गोबर में केचुओं को डालकर 2-3 बेड केंचुआ खाद भी बना सकते है| वर्तमान समय में शहरों में केंचुआ खाद की कीमत 10 रूपए प्रति किलो है| लोग अपने होम गार्डन या गमलो में केंचुआ खाद का इस्तेमाल करते है|

डेयरी फार्म से दूध के अलावा कमाई करने का तीसरा तरीका गाय के बछड़ो से है| मान लीजिए आपके पास 10 गाए है, जिसमे से 5 गाय ने बछड़ो को जन्म दे दिया| गाय से प्राप्त बछड़े 2 वर्ष में तैयार हो जाएंगे, जिसे आप 30-40 हज़ार रूपए में बेच सकते है| अगर हरा चारा आपके खेत का है, तो आप सभी खर्चो को निकाल कर प्रत्येक माह अच्छी कमाई कर सकते है|

डेयरी फार्म के लिए ट्रेनिंग (Dairy Farm Training)

डेयरी फार्म की शुरुआत करने में कई बारीकियों को ध्यान में रखना होता है| पशुपालन संबंधित बारिकियों को समझने के लिए आपको प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए| भारत सरकार द्वारा कई मान्यता प्राप्त संस्थाए है, जो पशुओं के पोषण और रखरखाव से संबंधित ट्रेनिंग देती है| इस संस्थाओ में ट्रैनिंग लेने के लिए आयु मायने नहीं रखती है, बस आपके अंदर डेयरी फार्म शुरू करने का शौक और जज्बा होना चाहिए|

डेयरी फार्म के लिए पशु कहां से ख़रीदे (Buy Cattle for Dairy Farm)

डेयरी फार्म शुरू करने वाले उद्यमी अपनी पसंद की भैंस और गाय की नस्ल का चयन कर खरीद सकते है| गाय व भैंस खरीदने के लिए सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट जारी की है|

सभी इच्छुक व्यवसाई पशुपालन और डेयरी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट epashuhaat.gov.in पर जाकर भैंस और गाय खरीद सकते है|

डेयरी फार्म का व्यवसाय कौन कर सकता है?

डेयरी फार्म का व्यवसाय कोई भी व्यक्ति शुरू कर सकता है| इसके लिए व्यापारी को बस विभाग में जाकर संपर्क करना होता है|

पशुओं को किस तरह का चारा दे?

डेरी फार्मिंग में पले पशुओं को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और प्रचुर मात्रा में उपस्थित वसा वाला चारा दे, ताकि उनके दूध देने की क्षमता बढ़े|

स्टीविया (Stevia) की खेती कैसे करें