इजराइल में खेती कैसे की जाती है ? इजरायल खेती की तकनीक [Israel Agriculture Technology in Hindi]


इजरायल खेती की तकनीक से सम्बंधित जानकारी

पूरी दुनिया में सभी को भर पेट खाना मिल सके और खेतो में उगाए गए अनाज को सुरक्षित रख पाना एक बड़ी समस्या है | प्रत्येक वर्ष भारत में ही रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने के कारण अरबो रूपए के अनाज की बर्बादी हो जाती है | कभी सूखा पड़ जाने की वजह से फसल सूख जाती है, तो कभी बाढ़ व् सैलाब फसल को बर्बाद कर देती है | लगातार बढ़ती आबादी की वजह से अन्न की मांग भी बढ़ती जा रही है | ऐसे में खेत और फसल की सुरक्षा करना और भी जरूरी हो जाता है | भारत के साथ ही अन्य देश भी इस समस्या से जूझ रहे है | युवा किसानो का देश इजराइल ने न सिर्फ खेती से जुड़ी कई समस्याओ का समाधान किया बल्कि दुनिया के सामने खेती को मुनाफे का सौदा होने का उदाहरण भी पेश किया | इजराइल की भूमि का 60% क्षेत्रफल रेगिस्तानी है, तथा इस देश में पानी की भी काफी कमी है |

इसके बावजूद इजराइल देश अपनी जनता और खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बना हुआ है | आत्मनिर्भर होने के साथ ही यह देश बड़ी मात्रा में फल और सब्जियों का निर्यात भी करता है | कृषि क्षेत्र में इजराइल की सफलता में सबसे बड़ा योगदान वहां के किसान, कृषि वैज्ञानिक, शिक्षा निति, सरकार और प्राइवेट कंपनियों का है | आज इस लेख में आपको इजराइल में खेती कैसे की जाती है तथा इजरायल खेती की तकनीक [Israel Agriculture Technology in Hindi] के बारे में बताने जा रहे है |

जैविक खेती पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे

इजराइल में खेती कैसे की जाती है (Israel Farming)

इजराइल में खेती करने के लिए फसल की बुवाई से लेकर सिंचाई और पैदावार तक उन्नत तकनीकों को अपनाया जाता है| खेती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उन्नत तकनीक इस प्रकार है:-

  • उन्नत क़िस्म के बीजो का उपयोग |
  • सिंचाई पद्धति|
  • फसल की पैकेजिंग, भंडारण, मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है |
  • ऑर्गनिक खाद बीजो का उपयोग |
  • मृदा और फसल की कमियों को ढूंढ़ना और आवश्यकताओ को पूरा करना |

इजरायल खेती की तकनीक (Israel Agriculture Technology)

टपकन सिंचाई (Drip Irrigation)

इस तरह की आधुनिक तकनीक की खोज अभी तक नहीं हुई है | किन्तु इजराइल देश में यह प्रथा पहले से ही संचालित है | इजराइल देश की वाटर इंजीनियरिंग सिम्चा ब्लास द्वारा इस पद्धति की शुरुआत की गयी | सिम्चा ने ड्रिप को धीमा और संतुलित कर फसल उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने की खोज की | इस विधि में ऐसे ट्यूब का निर्माण किया गया, जिससे पानी कम मात्रा में गिरे और अधिक कारगर साबित हो | इस पद्धति पर काम कर उन्होंने संबंधित फार्म की स्थापना की | इजराइल द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली टपका सिंचाई को अब अन्य देशो में भी उपयोग किया जाने लगा है |

अन्न कोष का निर्माण (Food Fund Creation)

इजराइल ने अपने देश में एक ऐसे अन्न कोष को तैयार किया जिसमे कम खर्च करके भी किसान अपनी फसल को ताज़ा और अधिक समय तक सुरक्षित रख सकते है | इंटरनेशनल फूड टेक्नोलॉजी कंसलटेंट के प्रोफेसर श्लोमो नवार्रो द्वारा इस बैग का निर्माण किया गया है | यह बैग पानी और हवा दोनों जगह सुरक्षित रह सकता है | इस बैग को सम्पूर्ण अफ्रीका और कई संपन्न देशो में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है | पाकिस्तान ने भी इजराइल के साथ इस बैग के लिए समझौता किया है | फसल उत्पादन के बाद तक़रीबन आधी फसल फफूंद और कीड़ो की वजह से ख़राब हो जाती है | ऐसे में यह बैग सुरक्षा की दृष्टि से काफी कारगार साबित हो रहे है| सीलन हो चाहे भीषण गर्मी इस बैग में रखी फसल पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है |

जैविक कीट नियंत्रण (Biological Pest Control)

इजराइल की बायो-बी नामक कंपनी ने एक ऐसे कीटनाशक दवा का निर्माण किया, जो शत्रु कीटो पर हमला करता है, और मित्र कीटो को संरक्षण देता है | इस दवा का छिड़काव करने से कीड़े दूर रहते है, किन्तु मक्खी और भौरों को किसी तरह की हानि नहीं होती है | कंपनी परागण के लिए भौरो का इस्तेमाल करती है | इसमें परागण प्रक्रिया पर प्रभाव नहीं पड़ता है | कंपनी के मैनेजर डॉ शीमोन के अनुसार उनकी कंपनी ऐसे कीटनाशक दवाइयों के मामले में एक प्रमुख कंपनी है | केलिफ़ोर्निया देश में पैदा होने वाले स्ट्रॉबेरी की 60 फीसदी फसल पर इसी दवा का छिड़काव 1990 से किया जा रहा है | इसके प्रयोग से पैदावार में 75% बढ़ोतरी देखने को मिली है| दुनिया के तक़रीबन 32 देशो में बायो बी की दवा और भौरो का उपयोग किया जाता है | इसमें जापान और चिली जैसे देश भी शामिल है |

सॉफ्टवेयर से किसानों की मदद (Software Help Farmers)

एग्रीकल्चर नॉलेज ऑनलाइन (AKOL) द्वारा एक ऐसे सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है | जिसमे किसानो की सभी समस्याओ का समाधान होगा | IBM द्वारा डेवलप किए गए इस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनिया के किसी भी जगह पर बैठा किसान इजराइल विशेषज्ञों से कृषि संबंधित सलाह ले सकता है| इस सॉफ्टवेयर के जरिए किसान अपनी फसल बेचने के साथ ही सामूहिक चर्चा भी कर सकेंगे | कंपनी के CEO रॉन शानी कहते है, कि यह सॉफ्टवेयर किसानो को उनकी फसल की बुवाई से लेकर, फसल की कटाई और फसल बेचने तक हर तरह की सहायता करेगा, और किसानो को आधुनिक ज्ञान भी देगा |

हवा से प्राप्त कर रहे पानी की बूंदे (Air Water Droplets)

पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए इजराइल ने ऐसे प्लास्टिक ट्रे का निर्माण किया है, जिसके द्वारा हवा से भी ओस की बूंदो को एकत्रित किया जा सकता है | दांतेदार आकार के बने इस ट्रे को प्लास्टिक रीसाइकलिंग करके तैयार करते है | इसे पेड़ो के करीब यूवी फ़िल्टर और चूने पत्थर के साथ लगाया जाता है | जिसके बाद रात के समय यह ट्रे ओस की बूंदो को सोख लेता है, और उन बूंदो को ट्रे के माध्यम से पेड़ो की जड़ो तक पहुंचाया जाता है | ट्रे के निर्माता अवराहम तामिर कहते है, कि यह ट्रे पौधों को कड़ी धूप से भी बचाती है | यह विधि 50% पानी की जरूरत को पूरा कर देती है |

जैविक खेती प्रोत्साहन योजना

फसल बचाव का तरीका (Crop Protection Method)

हिब्रू विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम ने फसल सुरक्षा की बड़ी कंपनी मैक्हेटेसहिम एगन के साथ मिलकर व्यवसायीकरण हेतु एक ऐसे कीटनाशक की खोज की जो फसल को हानिकारक कीटो से बचाता है, और फायदेमंद कीटो को हानि नहीं होने देता है | कीटनाशक का बाजार तक़रीबन 1500 करोड़ रूपए का विस्तृत बाजार है | अधिकतर कीटनाशकों को मिट्टी में मिलाया जाता है, लेकिन इजराइल ने ऐसी कीटनाशक दवा तैयार की है, जो काफी धीमी गति से हानिकारक कीड़ो को मारता है, जिससे मिट्टी की उर्वरकता पर भी असर नहीं पड़ता है | पौधों को उतनी ही डोज दे जितनी उनकी जरूरत हो |

रेगिस्तान में पछली पालन (Rearing in the Desert)

अत्यधिक मछलियों का पकड़ा जाना खाद्य सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, वह भी ऐसे समय में जब मछली ज्यादातर लोगो के लिए प्रोटीन का सबसे प्रमुख जरिया है | इजराइल भी मछली की समस्या से गुजर रहा था, किन्तु अब इस देश ने मछली समस्या का समाधान निकाल लिया है, और अब इजराइल में सभी जगह मछली उपलब्ध है | जीएफए (ग्रो फिश एनव्हेयर) की विकसित तकनीक ने इसे संभव बनाया है | इजराइल की जीरो डिस्चार्ज तकनीक ने मछली पालन में बिजली और मौसम की समस्या को ख़त्म कर दिया है| इस तकनीक में एक ऐसे टैंक को तैयार करते है, जिस पर ऐसी समस्या का प्रभाव नहीं देखने को मिलता है | अमेरिका देश में इस तकनीक को बड़ी संख्या में प्रयोग किया जा रहा है |

इजराइल देश में कृषि की जानकारी (Israel Country Agriculture Information)

  • इजराइल देश के कुल 20% भूमि में ही सिंचाई हो पाती है | इसके बावजूद यह देश विश्व के 10 बड़े फसल उत्पादन देशो की सूची में शामिल है |
  • तकनीक के मामले में इजराइल देश चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ काफी विकसित और सही कृषि यंत्र का इस्तेमाल करता है |
  • इजराइल देश के 5 विश्वविद्यालयो में सिर्फ कृषि पर शोध किया जाता है| विदेशो से भी अधिक मात्रा में छात्र इजराइल के कृषि रिसर्च संस्थाओ में प्रशिक्षण लेने आते है |
  • वर्ष 1948 में जब इजराइल देश की स्थापना हुई तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के प्रत्येक व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा के साथ पानी की उपलब्धता देना उनकी खास प्राथमिकताओं में से एक है |
  • चारो तरफ से दुश्मन देशो से घिरा होने की वजह से इजराइल खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देता है |
  • इस देश में एक ऐसी तकनीक को विकसित किया गया है, जिसमे फल व् सब्जी को 3 महीने तक ताज़ा रखकर यूरोप के बाज़ारो में अच्छे दामों में बेचकर फायदा उठा सकते है |
  • अगर किसी देश को युवा किसानो का देश कहा जाता है, तो वह इजराइल है |
  • रेगिस्तानी क्षेत्र होने के बावजूद इजराइल तक़रीबन 90% हरा – भरा है, जिसका मुख्य उदाहरण जार्डन और इजराइल की सीमा पर स्थित रेगिस्तान है, जहां जॉर्डन में रेगिस्तानी इलाका सूनसान पड़ा हुआ है, वही इजराइल के क्षेत्र में काफी हरियाली छाई हुई है |

ऑर्गेनिक खेती क्या होती है