गेहूं काटने की मशीन से सम्बंधित जानकारी
हमारे देश में खेती किसानी के लिए आधुनिक यंत्रो का बखूबी इस्तेमाल किया जाने लगा है | जिसके माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा फसल उगाते है, और फिर उसकी कटाई करते है | फसल की कटाई करना भी एक बड़ा काम होता है | इसके लिए अधिक समय और मेहनत लगती है | किन्तु फसल की कटाई के लिए रीपर बाइंडर मशीन का इस्तेमाल कर इस काम को आसानी से किया जा सकता है | यह एक ऐसी मशीन है, जिसे फसल की कटाई के लिए तैयार किया गया है |

रीपर बाइंडर मशीन फसल को जड़ से 5 से 7 CM की ऊंचाई के काटता है, यह एक घंटे में 25 मजदूरों के बराबर फसल की कटाई कर सकता है, जिस वजह से यह बहुत ही उपयोगी मशीन है | गेहूं फसल की कटाई में भी रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग करते है | जिन जगहों पर कंपाउंड हार्वेस्टर और ट्रैक्टर नहीं पहुंच पता है, वहा इसे विशेष रूप से उपयोग में लाते है | इस लेख में आपके साथ गेहूं काटने की मशीन 2023 तथा रीपर (Reaper) मशीन की कीमत कितनी होती है की जानकारी साझा की जा रही है |
गेहूं काटने की मशीन 2023 (Reaper Binder Machine)
यह एक कृषि यंत्र है, जिसे अनाज वाली फसल को काटने के लिए इस्तेमाल में लाते है | इस यंत्र के द्वारा घंटे में होने वाले काम को कुछ पल में ही पूरा कर लिया जाता है | यह खेत में तैयार फसल को उसकी जड़ के पास से 1 से 2 इंच की ऊंचाई पर काटता है | जिन राज्यों या क्षेत्रों में हरे चारे के लिए फसल काटनी होती है, वहां कम्बाइंड हार्वेस्टर की तुलना में रीपर बाइंडर मशीन का अधिक उपयोग करते है | इस मशीन की सहायता से गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, धान, मूंग, चना जैसी कई फसलों की कटाई की जा सकती है |

रीपर मशीन कितने प्रकार की होती है (Reaper Binder Machine)
सामान्य तौर पर दो तरह की रीपर मशीन ज्यादा प्रचलित है | इसमें पहली मशीन को हाथ के सहारे से चलाते है, तथा दूसरी मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है | हाथ से चलने वाली मशीन में पेट्रोल और डीज़ल डालकर चलाया जाता है |
- ट्रैक्टर रीपर मशीन |
- स्ट्रॉ रीपर मशीन |
- हैंड रीपर बाइंडर मशीन |
- स्वचालित रीपर मशीन |
- वाकिंग बिहाइंड रीपर मशीन |
रीपर मशीन की विशेषताएं (Reaper Binder Machine Features)
- किसी भी तरह की फसल कटाई के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है |
- यह मशीन फसल की कटाई कर उसकी बाइडिंग भी कर देता है |
- इससे काटी गयी फसल से थ्रेसिंग करने में आसानी होती है |
- यह छोटी और बड़ी दोनों ही फसलों को आसानी से काट देता है |
- यह मशीन एक एकड़ की फसल को एक घंटे में काट सकने में सक्षम है |
- 25 से 40 मजदूरों का काम इस मशीन से अकेले किया जा सकता है |
- यह स्वचालित मशीन है, जिस वजह से इसमें परिवहन की भी समस्या नहीं होती है |
- इस मशीन से आप सरसों, मक्का, चना, गेहूं, जौ, धान जैसी कई फसलों को काट सकते है |
रीपर (Reaper) मशीन की कीमत कितनी होती है (Reaper Machin Price)
बाजार में आपको कई तरह की रीपर मशीन मिल जाएगी | जिनकी कीमत अलग-अलग होती है | कृषि क्षेत्र में ज्यादातर काम में आने वाली रीपर मशीन की कीमत 60 हज़ार से आरम्भ होकर 4 लाख रूपए तक होती है| यहाँ पर मशीन और उसकी कीमत दी गयी है|
रीपर मशीन | कीमत |
हैंड रीपर मशीन | 31 हज़ार रूपए |
स्ट्रॉ रीपर मशीन 7 फ़ीट | 2 लाख 88 हज़ार रूपए |
वाकिंग रीपर मशीन | 75 हज़ार रूपए |
ट्रैक्टर चलित रीपर मशीन | 3.4 लाख रूपए |
वसुंधरा कृषि यंत्र | 53 हज़ार रूपए |
स्वचालित रीपर मशीन | 1 लाख 10 हज़ार रूपए |
रीपर बाइंडर मशीन सब्सिडी (Reaper Machine Subsidy)
देश के कुछ राज्य जैसे :- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारे किसानो को रीपर मशीन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करती है | सरकार रीपर बाइंडिंग मशीन की खरीद पर किसानो को अधिकतम 75% तक अनुदान प्रदान करती है |
थ्रेसर (Threshing machine) क्या है ?