इफको ई बाजार क्या है | इफको बाजार फ्रेंचाइजी कैसे लें | इफको उत्पादों मूल्य की सूची


Table of Contents

इफको ई बाजार (IFFCO E Bazaar)

इफको भारत की सबसे बड़ी सहकारी उवर्रक संस्था है, जिसे IFFCO (Indian Farmers Fertilisers Corporation) लिमिटेड कहते है| यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो ग्राहकों को उनकी सुविधानुसार खाद व उवर्रक संबंधित उत्पाद प्रदान करता है| इफको खेती-किसानी करने के लिए फ़र्टिलाइज़र तैयार करने के साथ ही किसानो को रोजगार भी प्रदान कर रही है| जिसके लिए इफको ने बाजार योजना शुरू की है| इस योजना के तहत इफको किसानो को एक ही छत के नीचे कीटनाशक, उवर्रक, बीज, बीमा और खेती बाड़ी से जुड़ी तमाम चीज मुहैया करा रही है|

अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे है, तो आप एक सफल कंपनी इफको की फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है| वैसे तो इफको फ्रेंचाइज़ी का मकसद मुनाफा कमाने से नहीं है, लेकिन अगर आप निजी स्तर पर इफको फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आप विभिन्न उत्पादों की बिक्री कर एक निश्चित कमीशन प्राप्त कर सकते है| इफको फ्रेंचाइज़ी खोलने पर आप कई तरह के प्रोडक्ट बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है, ऐसे में अगर आप भी इफको से जुड़ना चाहते है, तो इस लेख में आपको इफको ई बाजार क्या है तथा इफको बाजार फ्रेंचाइजी कैसे लें और इफको उत्पादों मूल्य की सूची दी जा रही है|

यूपी गेहूं का रेट

इफको ई बाजार क्या है (Iffco E-Bazaar)

यह एक ऑनलाइन स्टोर है, जो अपने पोर्टल से 26 राज्यों में किसानो को कृषि संबंधित उत्पाद प्रदान कर रहा है| इफ़को ई बाजार पोर्टल में 12 क्षेत्रीय भाषाएं शामिल है, जिसमे गुजराती, मराठी, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उड़ीसा, असमिया, तमिल, अंग्रेजी व हिंदी भाषा शामिल है| किसान भाई इसमें से किसी भी भाषा का चयन कर कृषि संबंधित उत्पाद खरीद सकते है|

इफको ई बाजार में आपको जैव उवर्रक, उवर्रक, बीज, पशु चारा, स्प्रेयर के साथ ही अन्य मृदा परीक्षण व स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करता है| इफको ई बाजार का मुख्य उद्देश्य भारतीय किसानो को एक ही छत के नीचे कृषि संबंधित उत्पाद प्रदान करना है|

इफको डीलरशिप (IFFCO Fertilizer Dealership)

अगर आप इफको की डीलरशिप लेना चाहते है, तो उससे पहले आप इफको कंपनी के बारे में जान ले| इस कंपनी की शुरुआत 3 नवंबर वर्ष 1967 में हुई थी| इफको एक बहु-राज्य सहकारी समिति है, जो भारत में फ़र्टिलाइज़र का प्रोडक्शन करती है| यह कंपनी 57 सदस्यीय सहकारी समितियों के साथ वर्ष 1967 में शुरू की गई थी| जो कि वर्तमान समय में 35 हज़ार सदस्यों वाली समिति के साथ 50 मिलियन से अधिक किसानो तक फ़र्टिलाइज़र पंहुचा रही है|

यह भारत की सबसे बड़ी फ़र्टिलाइज़र निर्माता कंपनी है| भारतीय बाजार में इफको कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 29% उवर्रक में और 19% यूरिया में है| भारतीय बाजार में इस कंपनी का व्यवसाय काफी फैला हुआ है, क्योकि इसकी डिमांड काफी अधिक है|

इफको फ़र्टिलाइज़र के काम (IFFCO Fertilizer Works)

इफको फ़र्टिलाइज़र कंपनी ने वर्ष 2016 में इफको आउटलेट बनाना आरंभ किया था, जिसका मकसद किसानो तक कृषि से जुड़े उत्पादों को पहुँचाना है| इफको किसानो के लिए जो भी प्रडोक्ट बनाता है, या सेवाएं देता है, उन सेवाओं को किसानो तक पहुंचाने के लिए इफको बाजार में अपने नाम से फ्रेंचाइजी देता है| इफको की फ्रेंचाइजी पूरे भारत में फैली हुई है, जो किसानो को इफको सेवाएं प्रदान कर रही है|

e KYC PM Kisan Registration Online 

इफको फ्रेंचाइजी के फ़ायदे (IFFCO Franchisee Benefits)

  • इफको व्यवसाय करने और बेहतर आजीविका का सबसे सरल तरीका है|
  • इफको फ्रेंचाइजी लेकर आप देश के सबसे बड़े फ़र्टिलाइज़र मैन्युफेक्चरर्स और डिस्ट्रीब्यूटर के साथ जुड़ जाते है|
  • इफको भारत की बड़ी फ़र्टिलाइज़र कंपनी है, इस फ़र्टिलाइज़र की मांग काफी अधिक रहती है, जिस वजह से आपको मार्केटिंग भी नहीं करनी पड़ेगी|
  • इफको कंपनी उत्पादों की गारंटेड सप्लाई के साथ स्पेशल ऑफर और डिस्काउंट भी प्रदान करती है|  
  • इफको किसानो को समय पर प्रोडक्ट अवलेबल कराती है|
  • इफको फ्रेंचाइजी ओनर को मार्केटिंग व प्रमोशनल सपोर्ट प्रदान करती है|
  • इफको फ्रेंचाइजी सेलिंग और नेटवर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देती है|
  • इफको फ्रेंचाइजी व्यवसाई को किसी भी तरह की इंक्वायरी के लिए टोल फ्री फैसिलिटी देती है|

इफको फ्रेंचाइजी लेने के लिए पात्रता (IFFCO Franchise Eligibility)

इफको फ्रेंचाइजी लेने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए है, जो इस प्रकार है:-

  • केवल भारतीय नागरिक ही इफको की फ्रेंचाइजी ले सकते है|
  • इफको फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम योग्यता B.Sc (Agricultural) या B.Sc (Chemistry) होनी चाहिए|
  • इफको फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 1500 से 2000 वर्ग फ़ीट की जगह होनी चाहिए, ताकि एक स्टोर और गोडाउन आसानी से खोला जा सके|
  • आपके पास पर्याप्त स्टाफ होना चाहिए|
  • कोई भी इंटरप्रेन्योर, इंडिविजुअल पर्सन, प्राइवेट डीलर या इंस्टिट्यूशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकता है|
  • आपके पास भूमि के पूरे कागज होने चाहिए|
  • बिज़नेस संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स होने चाहिए|

इफको फ्रेंचाइजी के लिए डाक्यूमेंट्स (IFFCO Franchise Documents)

इफको फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी को कुछ डाक्यूमेंट्स देने होते है, जो आपको फ्रेंचाइजी लेने में सहायता करेंगे, डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है:-

  • पर्सनल डाक्यूमेंट्स (Personal Documents) :- Pan Card, Voter Card, Aadhaar Card|
  • एड्रेस प्रूफ :- इलेक्ट्रिसिटी बिल, राशन कार्ड, बैंक अकॉउंट, ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर, फोटोग्राफ|
  • अन्य डाक्यूमेंट्स :- GST No.Complete Property Document With Title and Land Lease Agreement & TIN No.|
  • समझौते के बाद दस्तावेज़ (Documents After Agreement)
  • उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों लाइसेंस प्रमाण की प्रतिलिपि|
  • पुरुष फ्रेंचाइजी के लिए 1 लाख रूपए का DD/RTGS

इफको फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक चीजें (IFFCO Franchise Things Required)

इफको फ्रेंचाइजी खोलने के लिए कुछ आवश्यक चीजों की भी जरूरत होती है, जो इस प्रकार है:-

  • जगह की आवश्यकता :- इफको फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने के लिए आपको एक बड़ी जगह की जरूरत होती है, जिसके अंदर आप एक स्टोर बना सके|
  • डाक्यूमेंट्स रिक्वायर्ड :- डीलरशिप लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी होने चाहिए|
  • वर्कर रिक्वायर्ड :- फ्रेंचाइजी चलाने के लिए आपको कम से कम 5 वर्कर रखने पड़ेंगे|
  • इन्वेस्टमेंट रिक्वायर्ड  :- किसी भी तरह के बिज़नेस को बिना इन्वेस्ट किए नहीं किया जा सकता है|

इफको फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक भूमि (IFFCO Franchise Land Required)

इफको फ्रेंचाइजी लेने पर आपको भूमि की भी आवश्यकता पड़ती है| यह जगह न्यूनतम 1500-2000 वर्ग फ़ीट की होनी चाहिए| इस जगह पर आपको इफको के प्रोडक्ट को रखने के लिए स्टोर तैयार करना होता है, क्योकि कंपनी के प्रोडक्ट बड़े पैमाने पर आते है, जिसके लिए बड़े गोदाम की जरूरत पड़ती है|

गेहूं की उन्नत किस्में

इफको डीलरशिप में निवेश (IFFCO Dealership Investment)

  • इफको फ़र्टिलाइज़र फ्रेंचाइजी लेने पर आपको निवेश के तौर पर आवश्यक चीजों के लिए धन भी खर्च करना पड़ता है| इसमें अगर आप जगह के बारे में सोच रहे है, तो अगर आपके पास भूमि नहीं है, तो आप आरंभ में भूमि को किराए पर भी ले सकते है|
  • इफको फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको आरंभ में फ्रेंचाइजी फीस भी देनी पड़ेगी, जो तकरीबन 1 लाख रूपए है|
  • अगर आपने गोदाम किराए पर लिया है, तो उसका सेटअप करवाने के लिए आपको निवेश करना पड़ेगा|
  • आरंभ में इफको कंपनी का माल रखने के लिए आपको निवेश करना होता है, जिसमे आपको 5 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है|
  • इस तरह से अगर आप पहली बार फ्रेंचाइजी की शुरुआत कर रहे है, तो आपको 10 लाख रूपए तक निवेश करने पड़ सकते है, बिज़नेस स्टेटस के आधार पर निवेश राशि कम-ज्यादा हो सकती है|

इफको उत्पादों मूल्य की सूची (IFFCO Products Price List)

इफको उत्पादों की खरीद पर केंद्र सरकार ने किसानो को बड़ी राहत दी है| जिन उत्पादों का भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक है, वही केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली इफको कंपनी में उवर्रक की कीमत काफी कम है| इफको प्रोडक्ट मूल्य की सूची इस प्रकार है:-

किसानो को मिलेगी इस कीमत पर खाद :-

  • यूरिया :– 45 KG प्रति बैग की कीमत 266.50 रुपए|
  • डीएपी :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 1,350 रुपए|
  • एनपीके :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 1,470 रुपए|
  • एमओपी :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 1,700 रुपए|

उवर्रक का मूल्य बिना सब्सिडी के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में :- इस तरह के उवर्रक का भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा है| इसलिए सरकार किसानो को सीधा उनकी उवर्रक की खरीद पर सब्सिडी दे रही है| यदि कोई किसान बिना सब्सिडी के खुले बाजार में यह खाद खरीदता है, तो उन्हें इन दामों पर खाद मिलेगी|

  • यूरिया :– 45 KG प्रति बैग की कीमत 2,450 रुपए|
  • डीएपी :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 4,073 रुपए|
  • एनपीके :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 3,291 रुपए|
  • एमओपी :– 50 KG प्रति बैग की कीमत 2,654 रुपए|

देश में खाद और उवर्रक की आवश्यकता (Manures and Fertilizers Requirement in the Country)

हमारे देश में खरीफ और रबी के मौसम में कई तरह की फसलें उगाई जाती है| इन सभी फसलों को उगाने के लिए रासायनिक उवर्रक की जरूरत पड़ती है| देश में रासायनिक खाद के रूप में सबसे ज्यादा यूरिया का इस्तेमाल करते है| पिछले वर्ष 2021-2022 में देश में यूरिया की कुल 350.51 लाख टन, एनपीके 125.82 लाख टन, 34.32 लाख टन MOP और 119.18 लाख टन DAP की जरूरत पड़ी थी|

देसी गाय की पहचान कैसे करें

देश में उर्वरक के आयात की मात्रा (Import Quantity of Fertilizers in the Country)

देश में कृषि के लिए जरूरी उवर्रक का उत्पादन जरूरत से काफी कम होता है, जिस वजह से सभी तरह के उवर्रको का आयात किया जाता है| इस वजह से आयातित उवर्रक का मूल्य काफी ज्यादा रहता है| पिछले वर्ष 2021-2022 में देश में उवर्रक आयात की मात्रा इस प्रकार है :- यूरिया (98.28 लाख टन), एनपीके ( 13.90 लाख टन), डीएपी (48.82 लाख टन) और एमओपी (42.27 लाख टन) था|

इफको फ्रेंचाइजी के लिए लोन (IFFCO Franchise Loan)

मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार ने सभी बैंको को व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों को आसानी से लोन प्रदान करने के आदेश दिए है| ऐसे में अगर आपके पास इफको फ्रेंचाइजी का व्यवसाए शुरू करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है, तो आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते है| प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप व्यवसाय शुरू करने के लिए बेहद ही कम ब्याज पर लोन प्राप्त कर सकते है, और इफको फ्रेंचाइजी खोल सकते है|

इफको डीलरशिप मार्जिन (IFFCO Dealership Margin)

इफको डीलरशिप लेने पर आपको अलग-अलग प्रोडक्ट पर प्रॉफिट भी अलग-अलग तरह से मिलता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

इफको फ्रेंचाइजी लेकर आप उवर्रक के अलावा कीटनाशक, पशु आहार, बीज, जैव उवर्रक, खरपतवार नाशक और सागरिका जैसे उत्पादों को बेचकर अच्छा कमीशन कमा सकते है| इसके अलावा कंपनी ने कुछ सेलिंग टार्गेट्स भी बनाए है| अगर आप इन टार्गेट्स को पूरा कर लेते है, तो कंपनी आपको आपने प्रॉफ़िट्स से कुछ कमीशन अलग से देती है| इस तरह से आप फ्रेंचाइजी खोलने के 3 वर्षो में ही अपनी लागत निकाल सकते है| इफको की फ्रेंचाइजी लेकर आप आरंभ से ही 50 रूपए प्रति महीने की दर से कमाई कर सकते है, जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती चली जाएगी|

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्या होता है

इफको बाजार फ्रेंचाइजी कैसे लें (IFFCO Bazar Franchise)

  • इफको बाजार की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आप इफको की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iffcobazar.in पर जाकर आवेदन कर सकते है|
  • इफको फ्रेंचाइजी वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच कर आप फ्रैंचाइजी के ऑप्शन पर क्लिक करे, यहाँ पर आपको फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी|
  • यहाँ पर आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसमे आपको कुछ जानकारी जैसे आप किस स्थान पर डीलरशिप लेना चाहते है, और डीलरशिप लेने वाले व्यक्ति का नाम, ई-मेल आईडी, लोकेशन, मोबाइल नंबर और एड्रेस भरकर कंपनी को मैसेज करना है|
  • इसके बाद इफको कंपनी का कर्मचारी आपके मोबाइल पर एक इंटरव्यू लेगा, और आपकी लोकेशन का जायजा कर, कागजो को देखेगा|
  • सभी कागजो को देखने के पश्चात् अगर आप फ्रेंचाइज़ी के लिए चुने जाते है, तो फ्रेंचाइज़ी मिलने में 5-7 हफ्तों का समय लग सकता है|

इफको फ्रेंचाइज़ी कॉन्टैक्ट नंबर (IFFCO Franchise Contact Number)

लेमन ग्रास की खेती कैसे करते हैं